Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:संसद परिसर में चर्चा करते दिखे पीएम मोदी और राहुल गांधी; ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे दोनों नेता

    11 hours ago

    1

    0

    महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद परिसर में बने प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची। कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी थे, जहां वे करीब 2 मिनट तक पीएम मोदी से चर्चा करते नजर आए। इनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश समेत कई सांसदों ने भी ज्योति बा को श्रद्धांजलि दी। आज की अन्य बड़ी खबरें… जनगणना के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन किया जनगणना-2027 के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन (खुद ऑनलाइन जानकारी भरना) किया है। यह सुविधा 1 से 15 अप्रैल तक 15 दिनों के लिए उपलब्ध है, जिसके बाद 16 अप्रैल से घर-घर सत्यापन शुरू होगा। पहली बार पूरी जनगणना डिजिटल हो रही है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के मुताबिक यह डिजिटल पहल में बढ़ती भागीदारी दिखाता है। तेलंगाना नक्सलमुक्त हुआ, 42 माओवादियों ने सरेंडर किया तेलंगाना में शुक्रवार को 42 माओवादियों ने सरेंडर किया। इनमें माओवादियों का अंतिम कमांडर सोढ़ी केशा भी शामिल हैइनके साथ 36 हथियार, गोलियां और 800 ग्राम सोना भी सौंपा गया। इसके बाद डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि राज्य अब पूरी तरह नक्सलमुक्त हो गया है। 2024 से अब तक 761 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। सरकार उन्हें आर्थिक मदद और पुनर्वास सुविधा दे रही है। आंध्र प्रदेश में युवक ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या की, सगाई से नाराज था आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के अग्रहारम इलाके में एक 19 साल के युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की को रिश्ते का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जब आरोपी को यह पता चला कि लड़की की सगाई होने वाली है, तो उसने गुस्से में उसके घर पहुंचकर हमला कर दिया। घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वेंकटेश्वरलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। चुनाव आयोग ने चेन्नई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया चुनाव आयोग ने ग्रेटर चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए. अरुण का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक अरुण को चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य में तैनात न किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल में SIR ही सबसे बड़ा मुद्दा:नई वोटर लिस्ट से CM ममता की परेशानी बढ़ी, 50 सीटों पर TMC को ज्यादा चुनौती
    Next Article
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान खुद नहीं खोज पा रहा अपने बारूदी सुरंग, US का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment