Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर खुलासे के बाद नकल केंद्र की होगी जांच:छात्र बदलकर परीक्षा मामले में DIOS ने जांच कमेटी बनाई, पुलिस को दिया डेटा

    3 hours ago

    1

    0

    दैनिक भास्कर के इन्वेस्टिगेशन ऑपरेशन के बाद बोर्ड परीक्षा में छात्र बदलकर परीक्षा दिलाने के मामले में शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। मामले से जुड़ा डेटा पुलिस को भी सौंप दिया गया है और पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। DIOS ने बताया कि जांच के दौरान परीक्षा केंद्र पर पढ़ने वाले छात्रों से भी जानकारी ली जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि उन्हें किस कमरे में बैठाया जाता था और परीक्षा के दौरान क्या व्यवस्थाएं थीं। इसके लिए चार-पांच छात्रों से भी बातचीत की जाएगी, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी सौंपी जाएगी, ताकि बड़े स्तर पर इसकी जांच कराई जा सके। खासतौर पर इस बात की जांच होगी कि किसी छात्र के नाम से दूसरा आधार कार्ड कैसे और कहां से बनवाया जा रहा था। यदि इसमें किसी बाहरी व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे चल रहा था खेल दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि शमशाबाद क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर छात्र बदलकर परीक्षा दिलाने की तैयारी चल रही थी। भास्कर की टीम ने सोर्स के जरिए एक एडमिट कार्ड का इंतजाम किया और केंद्र पर तैनात शिक्षक योगेश कुमार से बातचीत की। रिपोर्टर ने खुद को छात्र का रिश्तेदार बताते हुए मदद मांगी तो शिक्षक ने छात्र की जगह दूसरे को बैठाने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की। उसने कहा कि एडमिट कार्ड और परीक्षा देने वाले छात्र का आधार कार्ड दे दिया जाए, बाकी व्यवस्था वह करा देगा। बातचीत में शिक्षक ने यह भी कहा कि वह दूसरा आधार कार्ड बनवाकर एंट्री करवा देगा और परीक्षा देने वाले छात्र को कमरे की जानकारी भी दे देगा, ताकि किसी को शक न हो। वीडियो सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग और पुलिस दोनों स्तर पर जांच शुरू हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में चेन्नई के डॉक्टर ने किया सुसाइड:आज होगा पोस्टमॉर्टम, परिजन पहुंचे
    Next Article
    लखनऊ जंक्शन पर टॉय ट्रेन मॉडल,यात्रियों को समझा रहा रेलवे:टनल, सिग्नल और ट्रैक के साथ तैयार मॉडल, बच्चों और यात्रियों में बढ़ी उत्सुकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment