Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भातखंडे विश्वविद्यालय में विश्व नृत्य दिवस समारोह:रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कुलपति ने किया शुभारंभ

    3 hours ago

    2

    0

    भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत इलाक्षी राठौर द्वारा प्रस्तुत गुरु वंदना से हुई। इसके बाद, कुशा अपूर्वा नारायण, नम्रता गौतम और खुशी मौर्य सहित अन्य कलाकारों ने भरतनाट्यम की 'शिव स्तुति – भो शंभो' प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शास्त्रीयता और लय का सुंदर तालमेल प्रस्तुत किया सैयद शमशुर रहमान, दीप्ति सिंह और उनकी टीम ने अष्टपदी की प्रस्तुति में भाव और अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट संगम दिखाया। पुष्पांजलि और जातिस्वरम की संयुक्त प्रस्तुति में कलाकारों ने शास्त्रीयता और लय का सुंदर तालमेल प्रस्तुत किया। संगत में वादकों का योगदान भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कथक की प्रस्तुति रही। "शिव स्तोत्रम्" से शुरू होकर मत्त ताल में प्रस्तुत इस नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के सटीक पाद-संचालन, लयकारी और चक्करों ने खूब वाहवाही बटोरी।दूसरे चरण में शिव वंदना और द्रुत लय में ताल पक्ष की ऊर्जावान प्रस्तुति ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। नृत्य साधना का एक सशक्त माध्यम कलाकारों ने अपनी ऊर्जा और समन्वय से दर्शकों को बांधे रखा।कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नृत्य केवल कला नहीं, बल्कि संस्कृति और साधना का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन पावनी अवस्थी ने प्रभावशाली ढंग से किया। यह आयोजन दर्शकों के लिए यादगार साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में खाद्य विभाग की कार्रवाई:दो होटलों को सुधार नोटिस, लाइसेंस निलंबन की चेतावनी
    Next Article
    Dhurandhar 2 के क्लाइमैक्स में 500 लीटर पेट्रोल से किया गया था धमाका, करीब ही चल रहे थे रणवीर सिंह, फिर…

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment