Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूटान इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर में CSJMU की चमक:79 विश्वविद्यालयों के बीच भारतीय प्रतिनिधित्व, साझेदारी पर चर्चा

    4 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) अब शहर या प्रदेश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित Bhutan International Education Fair 2026 में विश्वविद्यालय ने अपनी अकादमिक क्षमता का प्रदर्शन किया। दुनिया भर के 79 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के बीच CSJMU ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 79 विश्वविद्यालयों के बीच आकर्षण का केंद्र एजुकेशन फेयर में कई देशों की यूनिवर्सिटीज शामिल हुईं। इन संस्थानों के बीच CSJMU का स्टॉल विदेशी छात्र-छात्राओं और शिक्षाविदों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय के कोर्स, रिसर्च और आधुनिक शिक्षण मॉडल के बारे में जानकारी ली। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी भागीदारी से यूनिवर्सिटी की ग्लोबल पहचान और रैंकिंग में सुधार होगा। भूटान की शिक्षा मंत्री से साझेदारी पर चर्चा मेले के दौरान भूटान की शिक्षा मंत्री Yeezang Dimple Thapa से विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की मुलाकात हुई। इस दौरान वैश्विक शिक्षा की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बातचीत का मुख्य केंद्र यह रहा कि CSJMU और भूटान के शिक्षण संस्थान मिलकर कैसे काम कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय के आधुनिक दृष्टिकोण और शैक्षणिक कार्यक्रमों की सराहना की। स्टूडेंट एक्सचेंज और रिसर्च पर फोकस यूनिवर्सिटी प्रशासन अब स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम पर तेजी से काम कर रहा है। इससे छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई और शोध के अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट मोबिलिटी: विदेशी छात्र कानपुर आएंगे और यहां के छात्र अन्य देशों की यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई कर सकेंगे। जॉइंट रिसर्च: विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर नए विषयों पर संयुक्त शोध किया जाएगा। ग्लोबल नेटवर्क: अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक साझेदारी को विस्तार दिया जाएगा। वैश्विक मंच पर बढ़ती स्वीकार्यता विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि थिम्फू में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि विश्वविद्यालय का शिक्षा मॉडल अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतर रहा है। यह आयोजन CSJMU की वैश्विक पहचान मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। यूनिवर्सिटी भविष्य में भी ऐसे मंचों पर सक्रिय रहकर खुद को ग्लोबल एजुकेशनल हब के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ट्रांसपोर्ट संचालक की हत्या या एक्सीडेंट:पुलिस को नहीं मिली तहरीर,अंतिम संस्कार के बाद परिवार में मातम
    Next Article
    गेहूं की फसल में लगी आग:6 बिस्सा गेहूं जलकर हुआ राख, किसानों को भारी नुकसान, राजस्व टीम आकलन में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment