Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भटनी में गैस न मिलने से उपभोक्ता नाराज:देवरिया में सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के भटनी कस्बे में सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने एजेंसी गोदाम के सामने मुख्य सड़क जाम कर हंगामा किया। यह जाम करीब एक घंटे तक चला, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीएसी नंबर जारी होने के बावजूद उन्हें पिछले 15 दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। डेमूसा गांव के शिवम पांडेय ने बताया कि वे कई दिनों से लगभग 10 किलोमीटर दूर से आकर लाइन में लगते हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। बभनौली कला की ज्ञान्ती देवी, मदन प्रसाद, अमन त्रिपाठी और अमरेंद्र चौरसिया ने भी एजेंसी पर अव्यवस्था और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वितरण प्रणाली सही न होने के कारण आम उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार, लगभग 500 से अधिक उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। कई लोग रात 2 बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। दोपहर तक गैस न मिलने से उनका धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। जाम के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने के काफी देर बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि गैस वितरण की नियमित जांच की जाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि शिकायत मिली है, तो जांच कराई जाएगी और गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पांडेय ने यह भी कहा कि मांग के मुकाबले गैस की उपलब्धता कम होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई
    Next Article
    उन्नाव में तीन रेलवे अधिकारी निलंबित:DRM के निरीक्षण के बाद दो को चार्जशीट भी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment