Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब:हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज, प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। नगर के प्रमुख नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, छितनी तालाब, प्राचीन शिव मंदिर, चकसैफ, हरि मंदिर तथा मुख्य मार्ग स्थित महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा। भोर से ही श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा व पुष्प लेकर मंदिरों में पहुंचे और विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों को आकर्षक फूल-मालाओं एवं रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर आलोकित और आकर्षक दिखाई दिया। महिलाओं ने व्रत रखकर विशेष पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन, शिव चालीसा पाठ एवं रुद्राभिषेक के आयोजनों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। नर्मदेश्वर महादेव, छितनी तालाब व हरि मंदिर में बाबा की भव्य बारात निकालने की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ की गईं। तय कार्यक्रम के अनुसार, शाम 7:00 बजे बारात हरि मंदिर से निकलकर हनुमान बाग तक गई। मुख्य मार्ग स्थित महादेव मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामचरित मानस पाठ पूजन-दर्शन के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर पालिका परिषद की ओर से महाशिवरात्रि के लिए नगर के समस्त प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई, चूना छिड़काव तथा प्रकाश व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की गई थी। लगभग सभी मुख्य मंदिरों को आकर्षक लाइट झालरों से सजाया गया, जिससे रात्रि में पूरा नगर दैदीप्यमान दिखाई दिया। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वयंसेवकों ने भी दर्शन-पूजन को सुव्यवस्थित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नगरवासियों ने इस पर्व को आपसी सद्भाव, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बताया। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और पूरा नगर शिवभक्ति में सराबोर दिखाई दिया। रात के समय नगर में भूत-भावन भगवान शिव की भव्य बारात भी निकाली गई, जिसकी तैयारियां पहले से ही की जा रही थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल पर गोमूत्र चढ़ाने जा रहे हिंदूवादी को खदेड़ा:महाशिव रात्रि पर कलश में गोमूत्र लेकर पहुंचे हिंदूवादी नेता, पुलिस खींचते हुए थाने ले गई
    Next Article
    टी20 वर्ल्ड कप भारत-पाकिस्तान मुकाबला:प्रयागराज में बच्चों ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला, जीत के नारे गूंजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment