Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar new CM announcement: पाटलिपुत्र को मिला नया 'सम्राट', 75 साल बाद राज्य में BJP का CM

    1 hour from now

    1

    0

    बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है। नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार प्रदेश में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के लिए रास्ता बनाने बना दिया। इसी के साथ बीजेपी ने नए मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लिया है।  सम्राट चौधरी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए।इसे भी पढ़ें: Bihar में Nitish युग का अंत, CM पद से इस्तीफे के बाद बोले- 'मेरे मार्गदर्शन में चलेगी नई NDA सरकार'भाजपा विधायक दल की बैठक केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य पार्टी नेता भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। बिहार के मुख्यमंत्री पद से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार भाजपा अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करने जा रही है।इसे भी पढ़ें: Bihar में Nitish युग का अंत, CM पद से इस्तीफे के बाद बोले- 'मेरे मार्गदर्शन में चलेगी नई NDA सरकार'मेरे मार्गदर्शन में चलेगी नई सरकार: नीतीश कुमारनीतीश कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में नीतीश कुमार ने कहा आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है। इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Modi सरकार का बड़ा फैसला, Lok Sabha में अब होंगी 850 सीटें, सांसदों को भेजा गया बिल
    Next Article
    Maharashtra का बड़ा फैसला, अब Taxi-Auto Drivers को मराठी जानना अनिवार्य, 1 मई से लागू होगा New Rule

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment