Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक से गिरी महिला को कंटेनर ने रौंदा, मौत:पुलिस ने पीछा करके गाड़ी को पकड़ा, ड्राइवर हिरासत में

    19 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में गुरुवार शाम करीब 5 बजे बाइक से गिरने के बाद कंटेनर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला रामकली (60) की मौके पर ही जान चली गई। घटना बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे का है। मृतका की पहचान पटेल नगर मजरे विशुनपुर निवासी रामकली पत्नी रामसेवक के रूप में हुई है। वह अपने पति रामसेवक, जो सेवानिवृत्त उप निरीक्षक हैं। उनके साथ बाइक से लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते मल्हीपुर स्थित अपनी बेटी के घर जा रही थीं। बताया जा रहा है कि बस स्टॉप के सामने पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पीछे बैठी रामकली संतुलन खोकर सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों और चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कंटेनर का पीछा किया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से पहले उसे पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत में गैस और तेल की कोई कमी नहीं:कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- कमी देश में नहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव के दिमाग में है
    Next Article
    मऊ में धारा 163 लागू:1 अप्रैल से 31 मई 2026 तक रहेगी प्रभावी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment