Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली उपकेंद्र में शराब पार्टी पर दो कर्मचारी निलंबित:ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- 4 साल से विभाग को समझा रहा हूं

    3 hours ago

    2

    0

    मऊ में बिजली विभाग के कर्मचारियों का शराब पीते हुए वीडियो सामने आया था। मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। यह घटना 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र खैराबाद की है। यहां तैनात अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार और टेक्नीशियन अरविंद कुमार अपने सहकर्मियों के साथ स्टोर कक्ष में शराब पीते हुए दिखाई दिए थे। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भी नाराजगी जताई। कहा- 4 साल से विभाग को समझा रहा हूं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल मऊ, नागेंद्र कुमार, और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कोपागंज, महेश चंद्र विश्वकर्मा ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यस्थल पर इस प्रकार का आचरण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की गरिमा बनाए रखना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखने का संदेश गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ​चर्च में गूंजी अमन की दुआएं:गुड फ्राइडे पर सपा विधायक अमिताभ ने बांटा केक, बोले- सेवा ही सबसे बड़ा धर्म
    Next Article
    प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत:गोंडा में परिजनों ने मेट्रो अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल के खिलाफ दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment