Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली विभाग के जेई और एसडीओ समेत 10 पर मुकदमा:हाईटेंशन लाइन से झुलस गया था बच्चा, काटना पड़ा था हाथ

    2 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के फतनपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। मकान की छत के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से बालक का दाहिना हाथ काटना पड़ा। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर बिजली विभाग के जेई, एसडीओ समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना ग्राम करका में 11 मार्च 2026 को सुबह हुई। तेजबहादुर पुत्र शीतला प्रसाद का 8 वर्षीय नाबालिग पुत्र प्रतीक सरोज अनजाने में मकान की छत पर चला गया। छत के पास से गुजर रहे बिजली के तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से प्रतीक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों के अनुसार, दिसंबर 2025 में विद्युत विभाग द्वारा तेजबहादुर के मकान के ऊपर से 11000 वोल्ट का तार खींचा गया था। उस समय परिवार ने संभावित दुर्घटना की आशंका जताते हुए इसका विरोध किया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार से तार हटाने की मांग भी की थी, लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया। हादसे के बाद प्रतीक को तत्काल सीएचसी गौरा ले जाया गया, जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वर्तमान में बालक का इलाज प्रयागराज स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, करंट लगने से शरीर में संक्रमण फैल गया था, जिसके कारण उसका दाहिना हाथ काटना पड़ा। बालक की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर फतनपुर पुलिस ने विद्युत विभाग के जेई, एसडीओ, अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कॉलेज में उद्यमिता-स्टार्टअप प्रबंधन पर सेमिनार:छात्रों को केस स्टडी के जरिए समझाए स्टार्टअप के कानूनी पहलू
    Next Article
    देवरिया में टेंपो चालकों का प्रदर्शन:यातायात विभाग पर उत्पीड़न और अवैध चालान का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment