Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली विभाग ने जारी किया QR कोड:उपभोक्ता घर बैठे बदल सकेंगे बिजली कनेक्शन का मोबाइल नंबर

    3 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर और हापुड़ जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर से जुड़े मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया है। इससे उन हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जिन्हें गलत मोबाइल नंबर दर्ज होने के कारण बैलेंस, रिचार्ज और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं नहीं मिल पा रही थीं। उपभोक्ता अब घर बैठे ही अपने बिजली कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। क्यूआर कोड स्कैन करने पर एक लिंक खुलेगा, जहां एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में उपभोक्ताओं को अपनी अकाउंट आईडी, नाम और पुराना मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी कि सही उपभोक्ता का नंबर ही अपडेट हो। फॉर्म सबमिट होने के बाद, यह जानकारी सीधे बिजली विभाग के पास पहुंच जाएगी। विभाग द्वारा सत्यापन के बाद उपभोक्ता का मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाएगा। इस सुविधा से उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अधिकारियों ने विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है, जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं। विभाग का कहना है कि क्यूआर कोड के माध्यम से फॉर्म भरकर उपभोक्ता अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान करा सकते हैं और सभी जरूरी सूचनाएं समय पर प्राप्त कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ का पेशेवर जहरखुरान प्रयागराज में गिरफ्तार:यूपी के छह जिलों में ट्रेनों में यात्रियों को लूटा, कई वारदातें कबूलीं
    Next Article
    बहराइच में प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की:चुनाव में देरी पर प्रशासक बनाने, मनरेगा भुगतान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment