Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली विभाग पर अवैध कनेक्शन, मीटर उखाड़ने का आरोप:भाकिम संयुक्त मोर्चा ने चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव किया

    1 day ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित कूकड़ा गांव की अहमदनगर कॉलोनी में बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगे हैं। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा (भाकिम संयुक्त मोर्चा) ने विभाग पर अवैध बिजली कनेक्शन देने और शिकायत के बाद मीटर उखाड़ने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के विरोध में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने किसानों के साथ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता के कार्यालय का घेराव किया और प्रदर्शन किया। घेराव से पहले अहमदनगर कॉलोनी में एक पंचायत आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। चौधरी शाह आलम ने बताया कि यह मामला पिछले छह महीनों से लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि 8 से 10 लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन विभाग ने उनसे 2 से 2.5 लाख रुपये जमा करने का दबाव बनाया। मोर्चा का आरोप है कि लाइनमैन और संविदा कर्मियों ने पैसे लेकर अवैध बिजली कनेक्शन दिए। जब इन अवैध कनेक्शनों की शिकायतें हुईं, तो विभाग ने कथित तौर पर उन मीटरों को उखाड़ लिया। चौधरी शाह आलम ने चेतावनी दी कि यदि अगले 8-10 दिनों के भीतर इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिम त्यागी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी इंतजार, उत्तर प्रदेश महासचिव महाराज जसवीर नाथ, उत्तर प्रदेश सचिव गुफरान राणा, उत्तर प्रदेश मंत्री चौधरी जुल्फिकार, महिला उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुदेश, प्रदेश उपाध्यक्ष अफसाना अंसारी, मंडल प्रभारी मसरूफ अहमद, जिला अध्यक्ष योगेश उर्फ कप्तान गुर्जर, जिला महासचिव नरेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष नौशाद अल्वी, जिला सचिव भोपाल सिंह, नगर अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में जल महोत्सव, ग्रामीणों को किया जागरूक:जिला इकाई ने बताया, पानी की कमी से बच्चों पर पड़ेगा असर
    Next Article
    हापुड़ बना लॉजिस्टिक्स हब, गति शक्ति कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन:अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टर्मिनल मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment