Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 8 में से 6 विधायक नापसंद:सदर सीट पर विधायक सूची के पति बने पसंदीदा कैंडिडेट, 2 MLA को दोबारा चाहती है जनता

    14 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में 8 में से 6 विधायकों को जनता ने नापसंद किया है। धामपुर विधानसभा के विधायक अशोक कुमार राणा को 43% जनता ने दोबारा टिकट देने का समर्थन किया है। नगीना से सपा विधायक मनोज कुमार पारस को 46% जनता ने फिर से पसंद किया है। सदर सीट पर विधायक सूची मौसम चौधरी को जनता ने नकार दिया है। साथ ही पार्टी के रूप में उनकी जगह उनके पति को पहली पसंद बताया है। चांदपुर विधानसभा से सपा विधायक स्वामी ओमवेश को जनता दोबारा टिकट देने के पक्ष में नहीं है, लेकिन पार्टी कैंडिडेट के रूप में वे 73% के साथ जनता की पहली पसंद हैं। वहीं धामपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा को 43% जनता फिर से विधायक बनाना चाहती है। साथ ही वे पार्टी कैंडिडेट के रूप में भी पहली पसंद हैं। नगीना विधानसभा सीट पर सपा विधायक मनोज कुमार पारस को जनता ने पसंद किया है। उन्हें 46% जनता फिर से विधायक बनाना चाहती है। साथ ही वे पार्टी कैंडिडेट के रूप में भी पहली पसंद हैं। नजीबाबाद विधानसभा सीट से सपा विधायक तसलीम अहमद को जनता ने नकार दिया है, जबकि पार्टी कैंडिडेट के रूप में वे 77% के साथ जनता की पहली पसंद हैं। नहटौर विधानसभा से भाजपा विधायक ओम कुमार को जनता ने नापसंद किया है, जबकि पार्टी कैंडिडेट के रूप में 35% जनता उन्हें दोबारा विधायक के रूप में देखना चाहती है। नूरपुर विधानसभा से सपा विधायक राम अवतार सिंह सैनी को जनता ने नापसंद किया है, लेकिन पार्टी कैंडिडेट के रूप में 58% लोग उन्हें दोबारा विधायक बनाना चाहते हैं। बढ़ापुर विधानसभा से भाजपा विधायक को 74% जनता ने नापसंद किया है, लेकिन पार्टी कैंडिडेट के रूप में फिर से विधायक बनाना चाहती है। वहीं बिजनौर सदर से सूची मौसम चौधरी को 55% लोगों ने विधायक के रूप में नकार दिया है, जबकि विधायक कैंडिडेट के रूप में उनके पति को 53% लोगों ने पहली पसंद बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में निकली साइकिल रैली:एनसीसी कैडेट्स ने दिया सेहत और एकजुटता का संदेश
    Next Article
    कानपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:महिलाओं ने KESCO मुख्यालय घेरा, पूर्व सांसद सुभाषनी अली बोलीं- पोस्टपेड लगाया जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment