Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 858 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित:डीएम, भाजपा अध्यक्ष ने 337 स्मार्टफोन लोगों को सौंपा

    3 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 858 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही, 337 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन भी दिए गए। यह कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता और जिलाधिकारी जसजीत कौर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिका नियुक्ति पत्र और स्मार्टफोन वितरण के अतिरिक्त, बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास भी किया गया। साथ ही, जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। यह आयोजन 'सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत' अभियान के तहत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष और जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह नौकरी देश सेवा और छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने जोर दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर छोटे बच्चों को पोषण देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने दायित्वों का उचित प्रकार से निर्वहन करना चाहिए, क्योंकि यह देश के विकास के लिए आवश्यक है। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सुपोषण, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन, योग्यता-आधारित और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि कार्यकत्रियां अपनी जिम्मेदारी समझें और कुपोषण को दूर करने में योगदान दें। स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस करते हुए कुपोषण को रोकना और बच्चों को स्वस्थ व शिक्षित बनाना है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि आज खंड विकास स्तर पर इसी प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजन कर 858 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र तथा 337 कार्य कतरियों एवं
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर पहुंचे जिलाध्यक्ष उपेन्द्र नाथ पासवान, MLC मानवेंद्र सिंह:एसआर पब्लिक स्कूल पतारा में इंग्लिश मीडियम विंग का शुभारंभ, क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा की नई पहल
    Next Article
    महिला अस्पताल के एकाउंटेंट पर हमला, VIDEO:स्टाफ नर्स के पति ने कार्यालय में घुसकर पीटा, हाथ टूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment