Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में बसपा की जिला स्तरीय बैठक:2027 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने और कुमारी मायावती को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। यह बैठक बसपा के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीपी सिंह ने की। बसपा के वरिष्ठ नेता हरदयाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वीपी सिंह और अरुण कुमार उर्फ रॉनी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर, पार्टी पदाधिकारियों ने वीपी सिंह और अरुण कुमार उर्फ रॉनी का जोरदार स्वागत किया। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती द्वारा मंडल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। मंडल कोऑर्डिनेटर वीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सभी समाजों को एकजुट करेगी और सबको साथ लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने दोहराया कि उनका लक्ष्य 2027 में बसपा की सरकार बनाना और कुमारी मायावती को फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। मंडल कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार उर्फ रॉनी ने अपने संबोधन में कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है और इसने हमेशा सभी वर्गों को सम्मान दिया है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। बैठक का संचालन संजीव सैनी ने किया। इस अवसर पर अखिलेश हितैषी, कविराज सिंह, दिलीप कुमार उर्फ पिंटू, अकील अंसारी, सद्दाम, नरेश कुमार, चेतराम सिंह, अमर सिंह, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, लखबीर सिंह, नागेंद्र कुमार, ललित कुमार, रमेश कुमार गौतम, श्रवण कुमार, जसराम प्रधान, रुकैया अंसारी, हाजी साजिद, नितिन कुमार सहित कई बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कपड़ा मार्केट में आग, एंबुलेंस 2km लंबे जाम में फंसी; CM से मिलकर बच्ची बुलडोजर से खेल रही
    Next Article
    पीलीभीत में 1 अप्रैल से खुलेगा पूरनपुर-टनकपुर बाईपास:शहर को जाम से मिलेगी राहत, डीएम ने गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment