Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में गुलदार के हमले से बच्ची की मौत:चार दिन बाद भी नहीं पकड़ा गया तेंदुआ, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिले में गुलदार के हमले एक बार फिर शुरू हो गए हैं। रविवार को हुए दो अलग-अलग हमलों में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के चार दिन बाद भी गुलदार को पकड़ा नहीं जा सका है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पिछले काफी समय से बिजनौर जिले में गुलदार के हमले नहीं देखे जा रहे थे, लेकिन रविवार को एक ही दिन में दो स्थानों पर हुए हमलों से जिले में फिर से दहशत का माहौल बन गया है। लोग अब खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। पहला मामला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के मंडोरी गांव का है। यहां 10 वर्षीय अदिति, पुत्री अतुल, अपनी मां और भाई के सामने खेत में गन्ना बुवाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। मां और भाई ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन गुलदार उसकी गर्दन पकड़कर काफी दूर तक घसीट ले गया। दूसरा मामला बिजनौर के अफजलगढ़ इलाके के विजयनगर गांव का है। रविवार शाम लगभग 5:30 बजे, 55 वर्षीय दीपा रावत, पत्नी सुरेंद्र सिंह, खेत में चारा काट रही थीं, तभी गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार भीड़ को देखकर भाग गया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगवाए हैं और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। बिजनौर जिले में अब तक गुलदार के हमलों से लगभग 35 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी:हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी खेप, दादरी टोल प्लाजा के पास पकड़ी गई
    Next Article
    वाराणसी कलेक्ट्रेट पर गैस-सिलेंडर लेकर सपा महिला विंग का प्रदर्शन:कचहरी गेट पर तवा रखकर सेंकी रोटियां, सरकार पर जमकर बरसीं गृहणियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment