Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में गर्म राख से झुलसे चार बच्चे:प्रशासन ने बाग मालिक और शुगर मिल को नोटिस जारी किया

    3 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में गर्म राख से बच्चों के झुलसने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम सदर रितु रानी के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बिजनौर-झालू मार्ग पर स्थित उस बाग का निरीक्षण किया, जहां गर्म राख पड़ी हुई थी। इसके बाद अधिकारी बिजनौर शुगर मिल पहुंचे और मिल अधिकारियों से पूछताछ की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बिजनौर शुगर मिल को और तहसील प्रशासन की ओर से बाग मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा। यह घटना शुक्रवार को बिजनौर-झालू मार्ग पर स्थित एक आम के बाग के पास हुई थी। गर्म राख की चपेट में आने से उजैद, साहिल, इशान और दिलशाद नामक चार किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया कि बच्चे आंधी में गिरे आम लेने के लिए बाग में गए थे। आरोप है कि बाग के रखवाले द्वारा डांटे जाने पर वे भागे और इसी दौरान गर्म राख की चपेट में आ गए। शनिवार को एसडीएम सदर रितु रानी के साथ क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी गिरीश कुमार, एफएसओ दीपक कुमार, सहायक निदेशक कारखाना सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर आशीष सक्सेना और आपदा विशेषज्ञ प्रशांत कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने मौके से राख के नमूने एकत्र किए। अधिकारियों ने बाग के रखवाले से बाग मालिक का नाम पूछा और मौके की गहन जांच पड़ताल की। जांच के बाद सभी अधिकारी बिजनौर शुगर मिल पहुंचे और मिल प्रबंधन से गर्म राख के निस्तारण से संबंधित जानकारी मांगी। एसडीएम सदर रितु रानी ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से बाग मालिक को नोटिस भेजा जा रहा है। साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बिजनौर शुगर मिल को भी नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी यहां गर्म राख डाली है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सड़क हादसे में दो युवकों ने तोड़ा दम:कागारौल मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में चार हुए थे घायल, अन्य का इलाज जारी
    Next Article
    गोरखपुर से शुरू होगी 81 दिनों की गो सेवा यात्रा:शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रोज 5 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment