Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में मादा गुलदार पिंजरे में कैद:नहटौर के मटौरामान में शावकों के मिलने के बाद से ग्रामीणों में थी दहशत

    16 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नहटौर ब्लॉक क्षेत्र के मटौरामान में पिछले कुछ दिनों से मादा गुलदार की वजह से बनी दहशत समाप्त हो गई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में मादा गुलदार के फंसने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। दहशत की शुरुआत गुरुवार को हुई थी, जब गांव के निवासी हितेश्वर सिंह के गन्ने के खेत में गुलदार के तीन शावक मिले थे। शावकों की मौजूदगी के कारण मादा गुलदार अपने बच्चों की तलाश में लगातार क्षेत्र में सक्रिय थी। मादा गुलदार की लगातार आहट से ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त था। इसके चलते लोगों का खेतों पर जाना मुश्किल हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को प्रभावित खेत के पास एक पिंजरा लगाया। पिंजरा लगाने के कुछ ही समय बाद मादा गुलदार उसमें कैद हो गई। विभाग की टीम उसे सुरक्षित रूप से रेंज कार्यालय ले गई है। इससे पहले, अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी कुछ निर्देश भी साझा किए थे। इनमें खेतों में अकेले न जाकर हमेशा 3-4 लोगों के समूह में जाने, काम करते समय तेज आवाज में बात करने या शोर मचाने, बच्चों को घरों से बाहर या खेतों की ओर अकेला न भेजने और सुरक्षा के लिए साथ में हमेशा मजबूत लाठी रखने की सलाह दी गई थी। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया- मादा गुलदार अपने शावकों की सुरक्षा के कारण अधिक हिंसक हो सकती थी, इसलिए ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता थी। हमारी टीम लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही थी। गुलदार के पकड़े जाने के बाद गाँव में स्थिति अब नियंत्रण में है। हालांकि, वन विभाग ने अभी भी एहतियात बरतने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गैस एजेंसी पर युवती को थप्पड़ मारे:नाराज भीड़ ने हंगामा किया, लोग बोले- 5 दिन से सिलेंडर नहीं मिल रहा
    Next Article
    बलिया में SI भर्ती परीक्षा शुरू:15 केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment