Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में दो दिवसीय दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू:21 हजार से अधिक अभ्यर्थी, चार पालियों में देंगे परीक्षा; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    15 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिले में दो दिवसीय दरोगा भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी चार पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे जिले को पांच जोन, 13 सेक्टर और 13 स्टेटिक सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 20 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। यह परीक्षा दो दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन दो पालियां होंगी। प्रत्येक पाली में 5040 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन के अनुसार, दो दिवसीय भर्ती परीक्षा में कुल 21,060 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा के लिए जिले में कुल 13 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें आरजेपी, केपीएस, वर्धमान कॉलेज, आरबीडी, जीजीआईसी, जीआईजी, किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी, जीजीआईसी झालू, राजकीय पॉलीटेक्निक बिजनौर और किसान इंटर कॉलेज मंडावली प्रमुख हैं। दरोगा भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज विभाग ने भी विशेष व्यवस्था की है। बिजनौर डिपो प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मेरठ और अन्य स्थानों के लिए सुबह चार बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली के लिए भी बसों की समय पर व्यवस्था की गई है। वापसी के लिए परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। सुबह से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे, जिससे लंबी कतारें लग गईं। सघन तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा जांच के दौरान परीक्षार्थियों के जूते, चप्पल, मोजे, हेयर बैंड और कान की बालियां तक उतरवाई जा रही हैं। वंही प्रकाश कुमार, एएसपी देहात/नोडल अधिकारी भर्ती परीक्षाका कबना है कि दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभ्यार्थियों को जांच के बाद ही अंदर भेजा जाएगा। किसी भी प्रकार की कोई डिवाइस नहीं ले जा सकते हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 18 केंद्रो पर UPSI की भर्ती परीक्षा:सीसीटीवी कैमरों से होगी मॉनिटरिंग, सघन चेकिंग के बाद मिलेगा प्रवेश
    Next Article
    सरकारी जमीन बीवी के नाम करारने वाला लेखपाल सस्पेंड:मुरादाबाद में जहां मेयर की बाउंड्री प्रशासन ने तोड़ी, वहां बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों का घोटाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment