Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में युवती गंगा बैराज से लापता:24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, नदी में कूदने की आशंका, SDRF कर रही तलाश

    1 hour ago

    2

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाटान की 27 वर्षीय युवती रविवार सुबह गंगा बैराज के गेट नंबर तीन से लापता हो गई। आशंका जताई जा रही है कि युवती ने गंगा नदी में छलांग लगाई है। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी है। युवती घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान कमरे में एक नोट मिला, जिसके बाद परिजन शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि युवती बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड से एक रोडवेज बस में चढ़ी थी। वह शाम 5:18 बजे गंगा बैराज पुल पर उतरी। बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें युवती को गेट नंबर तीन की ओर जाते हुए देखा गया है। इसके बाद वह अचानक गायब हो गई। शहर कोतवाली थाना अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि लापता युवती मानसिक रूप से कमजोर थी। उन्होंने पुष्टि की कि गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम के साथ उसकी तलाश जारी है। पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है और परिजनों से जानकारी जुटा रही है। गौरतलब है कि गंगा बैराज पर पूर्व में भी आत्महत्या की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बैराज पुल को संवेदनशील स्थल घोषित कर चौबीसों घंटे दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। इस ताजा घटना ने बैराज पर सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में दोनों हाथों में दीपक जला की दंडोति परिक्रमा:परिवार और देश की खुशहाली के लिए मां केला देवी के दरबार में प्रार्थना
    Next Article
    चित्रकूट में राम नवमी पर गौरव दिवस:राघव प्रयाग घाट 22 लाख दीपों से होगा जगमग, मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग कर रहा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment