Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर सड़क हादसे में स्कूटी सवार प्रवक्ता की मौत:कोतवाली रोड पर दर्दनाक हादसा, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

    3 hours ago

    1

    0

    नजीबाबाद की कोतवाली रोड पर सत्य विहार कॉलोनी के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेत्रपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सड़क पार करते समय मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। मूलरूप से रायपुर सादात नगीना देहात निवासी नेत्रपाल सिंह मौजूदा समय में सत्य विहार कॉलोनी सपरिवार रहते थे। वह अपनी स्कूटी से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तोड़ा दम घायल नेत्रपाल सिंह को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनकी असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आक्रोश में सड़क पर उतरे लोग मौत की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस अधिकारियों ने संभाली स्थिति सूचना मिलते ही एसपी सिटी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी राहुल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया और यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। राजकीय इंटर कॉलेज में थे प्रवक्ता क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि नेत्रपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। उनके मौत की खबर से शिक्षण संस्थान और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं, परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो चचेरे भाइयों के साथ मारपीट, VIDEO:दोनों गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
    Next Article
    लखनऊ में चाकू मार के युवक की हत्या:पड़ोस में रहने वाले भाई-बहन ने की घटना, दोनों को पुलिस ने किया हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment