Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग की हत्या करने वाले के पैर में गोली मारी:3 दिन पहले गाजियाबाद में धारदार हथियार से किया था मर्डर, दूसरा साथी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में 29 अप्रैल को की गई बुजुर्ग की हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। जिसके पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक की जांच और पूछताछ में सामने आया है कि रंजिश के चलते बुजुर्ग की हत्या की थी। इस हत्याकांड में एक फरार अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस पर तमंचे से की फायरिंग एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना लोनी बॉर्डर पुलिस बेहटा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि हत्या में फररा चल रहा आनन्द कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद अपने अन्य साथी के साथ बेहटा की तरफ जा रहा है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया तो बाइक भागने लगे। जहां एक व्यक्ति गिर गया जो स्वयं को पुलिस से घिरता देखकर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दौड़ाते हुए पैर में गोली मारी। घायल ने अपना नाम आनंद बताया। रंजिश में की थी हत्या घायल आनंद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 82 साल के रमेश चंद्र शर्मा मूल रूप से बागपत के निरोजपुर गांव के रहने वाले थे। जो अपने परिवार साथ उत्तरांचल सोसायटी में रह रहे थे। उनके 2 बेटे विकास शर्मा और गौरव शर्मा हैं। गौरव दिल्ली के चावड़ी बाजार में व्यापार करता है, जबकि विकास का फाइनेंस का काम है। आरोपी आनंद ने बताया कि रंजिश के चलते 29 अप्रैल को मैंने अपने साथी के साथ मिलकर रमेश चंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और 2 कारतूस बरामद किए हैं। जबकि आनंद के फरार दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी में काम, तनख्वाह सिर्फ 8200 रुपए:लखनऊ नगर आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट, सफाई कर्मी बोले- कैसे चलेगा घर
    Next Article
    महिला बोली SN वार्ड में मेरे भाई पर गिरा पंखा:करीब 5 घंटे बाद हुई ड्रेसिंग, वार्ड में नहीं है कोई डॉक्टर, वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment