Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग ने कछला पुल से गंगा में लगाई छलांग:बदायूं में घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम, सुरक्षित निकाला गया

    19 hours ago

    1

    0

    बदायूं में रविवार को कछला घाट पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगाघाट पर हुई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सिकरापुर गांव निवासी रामपाल (80) सुबह के समय पुल पर पहुंचे और पानी में कूद गए। पुल से गुजर रहे राहगीरों ने यह देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद घाट के आसपास मौजूद गोताखोर सक्रिय हो गए और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। कुछ मिनटों के भीतर ही बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बुजुर्ग ने बताया कि वे शनिवार को घर से वृद्धाश्रम पहुंचे थे और रात वहीं ठहरे थे। सुबह उनसे वृद्धाश्रम में मूल आधार कार्ड मांगा गया, जिसके बाद वे वहां से निकलकर गंगा में कूद गए। हालांकि, बुजुर्ग ने छलांग लगाने की स्पष्ट वजह नहीं बताई। चर्चा है कि वे परिजनों से नाराज होकर घर से निकले थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग रामपाल को एंबुलेंस से उझानी सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा में विशेष कार्यक्रम आयोजित:महिला दिवस पर स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता का संदेश
    Next Article
    महिला दिवस पर महिलाओं का स्पेशल बाजार:वाराणसी के शॉपिंग मॉल में लेडीज कपड़ों पर 20% तक छूट, जमकर हुई खरीदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment