Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजरंग दल ने 'जिहादी मानसिकता' पर सौंपा ज्ञापन:संगठन ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर चिंता जताई, कार्रवाई की मांग की

    3 hours ago

    1

    0

    बजरंग दल ने देश में व्याप्त 'जिहादी मानसिकता' और 'समाज विरोधी गतिविधियों' को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने इन गतिविधियों को राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए गंभीर खतरा बताया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इन गतिविधियों में पुरुष और महिलाएँ दोनों शामिल हैं। इसमें 'लव जिहाद के षड्यंत्र' का उल्लेख किया गया है, जिसके तहत नासिक में टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास सामने आए मामलों का हवाला दिया गया है। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश के छंगुर उर्फ जमालुद्दीन और उसकी सहयोगी नसरीन का भी जिक्र है। इन पर कई हिंदू लड़कियों का शारीरिक शोषण, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप है। संगठन ने दिल्ली लाल किले ब्लास्ट का भी उल्लेख किया है, जिसमें अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े मुस्लिम डॉक्टरों पर बम धमाका करने का आरोप है। इसमें महिला डॉक्टर शाहीन की संलिप्तता का भी दावा किया गया है। धार्मिक भावनाएं और स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा बजरंग दल ने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न शहरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग और सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। इसे सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती बताया गया है।ज्ञापन में समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई है, जिससे नागरिकों की धार्मिक भावनाएं और स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। इसके अतिरिक्त, मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजातीय समाज की नाबालिग लड़कियों के शारीरिक व मानसिक शोषण का आरोप लगाया गया है, जिसके कारण उन्हें पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बजरंग दल ने मांग की है कि ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। संगठन ने सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाने की भी मांग की। इसके साथ ही, 'लव जिहाद' और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने के लिए कठोर केंद्रीय कानून लागू करने और जनजातीय क्षेत्रों में शोषण रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित करने की भी मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो पक्षों के मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत:देवरिया में एक दिन पहले जमीन को लेकर हुआ था विवाद, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    लखनऊ में पति के खिलाफ रेप की FIR:पीड़िता बोली- प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाली, जान से मारने की धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment