Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP नेता की पार्टी में अंबेडकर मूर्ति टूटने पर बवाल:मुरादाबाद में युवती बोली- डंडे मारकर मेरा सिर फोड़ा, घर से घसीटकर दलितों को पीटा

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में भाजपा नेता अजय प्रताप की बर्थडे पार्टी में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि नशे में धुत भाजपा नेता ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर एक दलित युवती की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फूट गया। इसके बाद छतों से पथराव और हवाई फायरिंग भी हुई। दलित समाज के लोगों ने पुलिस को बताया कि पार्टी में बाहर से भी करीब 100-150 युवक शामिल होने आए थे। वो सभी पथराव और मारपीट में शामिल थे। आरोप है कि दलित परिवार के लोगों को घर से खींचकर भाजपा नेता और उसके समर्थकों ने मारपीट की है। घटना नारायनपुर छंगा गांव की है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… पीड़िता बोली- घरों से खींचकर डंडे बरसाए हमले में गंभीर रूप से घायल हुई मानसी बताती हैं- हमारे गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। 16 अप्रैल को गांव में रहने वाले भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह का बर्थडे था। इसमें गांव के चौहान बिरादरी के लोगों के अलावा काफी संख्या में बाहर से लोग शामिल होने आए थे। भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में लोगों ने जमकर शराब पी। इसके बाद अंबेडकर प्रतिमा का अपमान शुरू कर दिया। अजय प्रताप ने बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित कर दिया। विरोध करने पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। दलित परिवार के लोगों को घरों से खींचकर पीटा गया। मेरे सिर में अजय प्रताप ने डंडा मारा, जिससे खून बहने लगा। मेरी बहन को अजय प्रताप के भाई ने पीटा। राजपाल को बुलाने से खफा था अजय घायल मानसी का कहना है कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए भाजपा नेता राजपाल चौहान को बुलाया गया था। अजय प्रताप इसी बात से खफा था। अजय प्रताप को यही बात बुरी लगी कि गांव में रहते हुए भी उन्हें नहीं बुलाया गया। जबकि दूसरी जगह से राजपाल चौहान को गेस्ट के तौर पर बुला लिया गया। इसी बात की खुन्नस अजय प्रताप ने निकाली है। ठाकुरद्वारा से चुनाव लड़ चुके अजय प्रताप आरोपी अजय प्रताप सिंह ठाकुरद्वारा के गांव नारायनपुर छंगा का रहने वाला है। वह 2022 में भाजपा के टिकट पर ठाकुरद्वारा सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। नारायनपुर छंगा गांव में बड़े पैमाने पर ठाकुर बिरादरी के लोग रहते हैं। इसके अलावा गांव में दलित समाज के लोग भी हैं। 2027 विधानसभा चुनावों में भी अजय भाजपा से टिकट के दावेदारों की रेस में शामिल है। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव एडवोकेट राजकुमार यादव ने कहा कि नारायणपुर गांव में दलितों को बेरहमी से पीटा गया है। बाबा साहेब की प्रतिमा भी खंडित की गई है। यदि पुलिस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है तो आजाद समाज पार्टी आंदोलन करेगी। राजपाल और अजय के बीच चुनावी रंजिश राजपाल चौहान और अजय प्रताप सिंह, दोनों ही भाजपा नेता हैं। 2022 में अजय ने ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। तो वहीं इसके पहले 2 बार राजपाल चौहान भाजपा के टिकट पर इसी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों में से कोई चुनाव नहीं जीता। 2027 में दोनों फिर से टिकट की रेस में शामिल हैं। ऐसे में दोनों के बीच सियासी अदावत मानी जा रही। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश ने बताया कि 16 अप्रैल को देर रात में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के नारायनपुर छंगा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसमें पत्थरबाजी और मारपीट में कुछ लोगों को चोट आई है। एक प्रतिमा भी खंडित हुई है। जिसकी रिपेयरिंग पुलिस मौजूदगी में की जा रही है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने की भी तैयारी है। घटना की वजह जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। ----------------- ये खबर भी पढ़िए- एनकाउंटर में घायल बदमाश हैलट अस्पताल से भागा: पुलिस ने झाड़ी से पकड़ा, सुरक्षा में 4 पुलिसवाले लगे थे; हाईवे पर बाइक लूटी थी कानपुर में पुलिस की गिरफ्त से एक शातिर बदमाश शुक्रवार सुबह अस्पताल से भाग गया। बर्रा में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद उसे माइनर ऑपरेशन थियेटर में एडमिट कराया गया था। उसे तीन दरोगा और एक सिपाही की सुरक्षा में लाया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अवैध रेत खनन नहीं रुका तो पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करेंगे':सुप्रीम कोर्ट ने MP-UP, राजस्थान सरकार को फटकार लगाई; कहा- चंबल नदी किनारे CCTV कैमरे लगाइए
    Next Article
    बाइक की टंकी फटने से आग लगी, युवक की मौत:बहराइच में 2 महीने शादी हुई थी; अब चचेरी बहन के ब्याह की तैयारी कर रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment