Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांके बिहारी मंदिर में नहीं सुधर रहे हालात:सेवायत गोस्वामियों में हुई मारपीट,भीड़ में फंसने से महिला श्रद्धालु की बिगड़ी तबियत

    2 hours ago

    1

    0

    बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाएं सुधरने की बजाय दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। यहां कभी गार्ड अपनी दबंगई दिखाते हुए श्रद्धालु और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करते हैं तो कभी मंदिर में सेवायत आपस में भिड़ जाते हैं। इतना ही नहीं भीड़ नियंत्रण के लिए लगाई गई रैलिंग में भीड़ का दबाव बनने से श्रद्धालुओं की तबियत भी बिगड़ रही है। सेवायतों में चले थप्पड़,घूंसे बांके बिहारी मंदिर के दो वीडियो मंगलवार को तेजी से वायरल हुए। इसमें पहले वीडियो में मंदिर के दो सेवायत आपस में मारपीट करते दिखाई दिए। दोनों ने एक दूसरे पर थप्पड़ और घुसों की बरसात की। वहां मौजूद अन्य सेवायत एक दूसरे को अलग करने का प्रयास करते रहे लेकिन लड़ने पर आमादा गोस्वामी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। यजमान को लेकर हुआ झगड़ा बांके बिहारी मंदिर में गेट नंबर 5 के अंदर गणेश जी के मंदिर के पास सेवायत सत्यप्रकाश और सुरेंद्र गोस्वामी को यजमान को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों गोस्वामी आक्रोशित हो गए जिसके बाद दोनों में थप्पड़ और घुसों की बरसात शुरू हो गई। सेवायतों के बीच यह विवाद सोमवार देर शाम हुआ। इसका वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बेहाल नजर आईं महिला श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर के वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में एक बुजुर्ग महिला बेहाल नजर आ रहीं हैं। उनकी तबियत खराब लग रही है। जबकि उनके पास खड़ा उनका बेटा संभालने की कोशिश कर रहा है। बेटा कभी मां के सर पर हाथ फेर रहा है तो कभी उनको सांत्वना दे रहा है। इस बीच उनके पास अन्य लोग भी खड़े नजर आ रहे। सरकार की सभी व्यवस्था फेल मां को संभाल रहे बेटा ने पानी मांगा तो वहां मंदिर का कर्मी कोई पानी नहीं दे सका। इसके बाद किसी श्रद्धालु ने अपने पास मौजूद पानी की बोतल उन्हें दी। जिसके बाद वह मां को पानी पिलाता है। इस दौरान गुस्से में युवक कहता है सरकार कुछ नहीं कर रही,बेकार व्यवस्था है। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड़ नजर आती है। बांके बिहारी के सामने पहनाई रिंग सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें एक कपल एक दूसरे को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसको लेकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं,कोई इस कपल की सोच को सराहा रहा है तो कोई कह रहा है कि मंदिर में VIP के नाम पर सब कुछ हो सकता है। जबकि आम आदमी भीड़ में खड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में तेज रफ्तार वाहन से टक्कर, पिता-पुत्र की मौत:शादी के सामान खरीदकर लौट रहे थे, बाइक पर सवार थे
    Next Article
    मेरठ कैंट में खुलेआम कूड़ा जलाने से लोगों में नाराजगी:लोग बोले- सांस लेने में दिक्कत हो रही, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment