Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम:पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई भेदभाव के विरोध में किया प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शनिवार को बैंक कर्मियों और अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने और प्रॉफिट लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) में भेदभावपूर्ण व्यवस्था के विरोध में था। यह कार्यक्रम यूएफबीयू द्वारा घोषित चरणबद्ध आंदोलन का हिस्सा था, जिसमें उसके सभी घटक संगठनों के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। यूएफबीयू के स्थानीय संयोजक और ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) से जुड़े राकेश पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि नवंबर 2023 में भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा पांच दिवसीय बैंकिंग पर सहमति के बावजूद इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने पीएलआई के संबंध में एकतरफा और भेदभावपूर्ण निर्णय को कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर द्विपक्षीय वार्ता से ही समाधान स्वीकार्य होगा। आंदोलन को पूरी ताकत से जारी रखने की बात कही यूनाइटेड फोरम के कार्यकारी चेयरमैन और नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (एनसीबीई) के नेता क्षितिज पाठक ने कहा कि यह विरोध कार्यक्रम स्पष्ट संदेश देता है कि बैंक कर्मचारी और अधिकारी अपने जायज अधिकारों, सम्मान और समानता के लिए एकजुट हैं। उन्होंने आंदोलन को पूरी ताकत से जारी रखने की बात कही। यूएफबीयू के घटक संगठन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी) की बैंक ऑफ इंडिया यूनिट के जोनल सेक्रेटरी अनूप सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 मई को काले वस्त्र पहनकर विरोध किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर आगे धरना व हड़ताल जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (एनओबीओ) के लीडर हर्षित ने सभी बैंक कर्मियों, अधिकारियों और वरिष्ठ साथियों से आने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकता ही हमारी शक्ति है और संघर्ष से ही समाधान निकलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के पेठे में घुली मंहगाई की कड़वाहट:प्रति kg पर बढ़े 10 रुपए, व्यापारी बोले- अगर ऐसा ही रहा तो हमें करना पड़ेगा पलायन
    Next Article
    बीएचयू में गलत सर्जरी का मामला, मंत्रालय ने लिया संज्ञान:14 को कारण बताओ नोटिस, विवि प्रशासन ने बताया जिम्मेदार; 7 दिन में मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment