Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेकाबू डंपर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो की मौत:रायबरेली में दोनों वाहनों की भिड़ंत में बाइकसवार चपेट में आए, मौके पर ही तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में एक तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर में बाइकसवार दो लोग आ गए। इस हादसे में बाइकसावर दोनों लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर मारने के बाद मौके से डंपर फरार हो गया लेकिन आगे जाकर पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घटनास्थल साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच शुरु कर दी है। पढ़िए पूरी घटना… यह घटना सलोन थाना क्षेत्र के केशवापुर में शनिवार रात करीब 8 बजे हादसा हुआ। मृतकों की पहचान डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर के कजियाना मोहल्ला निवासी खलील घोसी (50) पुत्र बकरीदी और पूरे बैसन, गोपालीपुर निवासी रमेश कुमार सिंह (48) पुत्र जंगबहादुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार खलील और रमेश सलोन आए हुए थे। वे शाम होने पर सलोन से अपने घर के लिए लौट रहे थे। तभी रास्ते में आमने सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई, जिसकी चपेट में बाइकसवार खलील और रामेश आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ा दिया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के दोनों किनारों पर खुदाई की गई है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सुरक्षा उपायों की कमी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 16 अप्रैल को भी परशदेपुर के एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में ट्रैफिक का ब्रेकडाउन:भीषण जाम में घंटों फंसा शहर, एंबुलेंस भी रुकी; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
    Next Article
    IPL में हैदराबाद ने 195 का टारगेट दिया:चेन्नई ने 9 ओवर में 104 रन बनाए, पावरप्ले में 3 बैटर्स पवेलियन लौट गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment