Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालु से की मारपीट:मंदिर बंद होने के बाद दर्शन करने आए थे, 8 से अधिक लोग हिरासत में

    5 hours ago

    2

    0

    बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाएं बनाने के नाम पर निजी सुरक्षा कर्मियों की गुंडई का मामला सामने आया है। यहां निजी सुरक्षा कर्मियों ने एक श्रद्धालु के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो बना रहे दुकानदार को भी नहीं बख्शा। निजी सुरक्षा कर्मियों का आरोप है कि दुकानदार उनके बैरक में घुस आए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर रही है। गेट नंबर 1 पर हुई मारपीट रविवार की देर शाम करीब 9 बजकर 40 मिनट पर मंदिर बंद होने के बाद कुछ श्रद्धालु गेट नंबर 1 पर प्रणाम करने पहुंचे। यहां तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों ने उनसे वहां से हटने के लिए कहा। इस बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में 10 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी वहां पहुंच गए और श्रद्धालु के साथ जमकर मारपीट करने लगे। श्रद्धालु पर थप्पड़ और घूंसे बरसाए गेट नंबर 1 पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से राजस्थान सिक्यूरिटी के यह सुरक्षा कर्मी श्रद्धालु पर थप्पड़ और घूंसे बरसा रहे हैं। इस दौरान वहां भीड़ जैसी स्थिति भी नहीं दिख रही। सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के दौरान एक महिला श्रद्धालु रोकती हुई भी नजर आ रही है। दुकानदार ने बनाया वीडियो तो उसे भी नहीं छोड़ा बांके बिहारी मंदिर के मुख्य गेट पर हुई इस मारपीट का वहां मौजूद दुकानदार योगेश वीडियो बनाने लगा तो आरोप है कि गार्डों ने उसे भी नहीं बख्शा। निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई दुकानदार से मारपीट की जानकारी जब आसपास के अन्य दुकानदारों को हुई तो वह एकत्रित हो गए। जिसके बाद कहासुनी हो गई। पुलिस पर लगा दुकानदारों से मारपीट का आरोप दुकानदार के साथ की गई मारपीट की घटना के बाद आसपास के अन्य दुकानदार दीपक,जितेंद्र,रामू,रमण,जयंत उस धर्मशाला में पहुंचे जहां गार्ड रह रहे हैं। धर्मशाला में आरोप है कि बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा भी पहुंच गए जहां दरोगा ने गार्डों के साथ दुकानदारों को धर्मशाला में बंद कर दिया और उनके साथ वहां भी मारपीट की गई। बैरक में घुस आए थे दुकानदार राजस्थान सिक्यूरिटी कंपनी के बांके बिहारी मंदिर पर इंचार्ज अटल यादव ने बताया 20 से ज्यादा दुकानदार जहां वह रहते हैं उस बैरक पर आ गए। इससे पहले मंदिर की शयन आरती के बाद गार्ड बाहर आ गए थे माइक पर एलाउंस किया जा रहा था कि किसी को ढोक (प्रणाम) मत करने देना जब तक मंदिर के अंदर मौजूद पब्लिक बाहर न आ जाए। उसमें से कुछ श्रद्धालु ढोक लेने जा रहे थे। जबकि एग्जिट गेट से किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता है। अटल यादव ने बताया मारपीट की बजह पब्लिक का उग्र होना है। स्थानीय लोग बैरक में गए जहां गाली गलौज की गई। श्रद्धालुओं के साथ हो रही थी मारपीट बांके बिहारी मंदिर के सेवायत परिवार की महिला नीलम गोस्वामी ने बताया कि गेट नंबर 1 पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की जा रही थी। ब्लैक ड्रेस सिक्यूरिटी वाले मारपीट कर रहे थे। नीलम गोस्वामी ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद श्रद्धालु महिला कह रही थीं कि हजार हजार रुपए दो। नहीं दिए तो धक्के मार दिए गए। मारपीट की धक्के दिए,वह लोग चौकी गए वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। श्रद्धालु बोले- धक्का मारा बांके बिहारी मंदिर पहुंची एक महिला श्रद्धालु का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह कह रही हैं कि वह लोग धक्के मार रहे थे,एक माताजी को धक्का मारा,उनके सर पर चोट लगी है। महिला श्रद्धालु ने कहा कभी नहीं आएंगी सभी को मना करेंगी,किसी को आना ही नहीं चाहिए वृंदावन में। जांच में जुटी पुलिस बांके बिहारी मंदिर पर हुई इस घटना के बाद पुलिस दुकानदार और मारपीट करने वाले सुरक्षा कर्मियों को थाना ले आई। वहीं श्रद्धालु व्यवस्था को कोसते हुए चले गए। थाना पहुंचे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया दोनों पक्षों से मामले की जानकारी की जा रही है,मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जाएगी,जो दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दो पक्ष भिड़े:पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा, रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ था झगड़ा
    Next Article
    भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बोले- धुरंधर-2 से अखिलेश यादव को कष्ट:झांसी में कहा- सपा सरकार में हर जिले में एक माफिया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment