Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंककर्मी की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव:गोरखपुर में 3 साल पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बैंककर्मी की पत्नी की घर में फंदे से लटकी लाश मिली। सास ने तत्काल पुलिस और अन्य लोगों को सूचना दी। मौत की सूचना पर महिला के मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या कर लाश फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा करने लगे। सूचना पर सीओ कोतवाली ओंकार दत तिवारी और तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज सिंह के साथ ही फारेंसिक टीम पहुंची। मायके वालों को समझाकर शांत कराया गया। इसके बाद कमरे में जाकर फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। इसके लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अब विस्तार से जानें पूरा मामला तिवारीपुर क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी रोड पर विनय सागर अपने परिवार के साथ रहते हैं। विनय सागर की 3 साल पहले गोरखनाथ क्षेत्र की काजल सोनकर (30) शादी हुई थी। जिसके बाद एक साल की बच्ची भी है। विनय सागर शहर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क पद पर तैनात हैं। विनय के पिता नंद किशोर की मौत हो चुकी है। तीन मंजिला घर पर मां, बहन के साथ पत्नी रहती थी। गुरुवार को सुबह वह बैंक निकल गए। इसके बाद शाम करीब 5 बजे काजल सोनकर की उनके कमरे में फंदे से लटकी लाश मिली। जिसे देखकर देवरानी चिल्लाने लगी। आस-पास के लोग भी वहां आ गए। मायके वालों ने की हाथापाई इसी बीच सूचना पर पुलिस और मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल कर लाश नीचे उतरवाई। इसी बीच मायके से काजल की मां, चाचा के साथ ही करीब 10 लोग पहुंच गए। काजल के घरवाले देवरानी से हाथापाई भी किए। परिजनों ने कहा- हत्या कर बेटी की लाश लटकाई गई इस दौरान घर पर सास और काजल का पति विनय सागर मौजूद नहीं थे। मायके वालों ने कहा कि हत्या कर बेटी की लाश लटकाई गई है। इसके बाद विनय अपनी मां के साथ भाग गया है। यह आरोप लगाते हुए मायके वाले हंगामा करने लगे। काजल के पिता राममिलन की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं एक साल की बच्ची को मायके वाले अपने कब्जे में ले लिए। काफी देर तक वहां हंगामा चलता रहा। किसी तरह पुलिस ने समझाकर मायके वालों को शांत कराया। काजल के चाचा रामआशीष ने बताया कि गला कसकर बेटी को लटकाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में बाइक की टक्कर से किसान की मौत:बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    प्रयागराज RPF ने नाबालिग को अपहरणकर्ता से बचाया:बिहार से गोवा ले जा रहा था आरोपी, बिहार पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment