Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुखार की दवा खाने के बाद बच्ची की मौत:अमेठी में डॉक्टर पर आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई जांच टीम

    4 hours ago

    1

    0

    कमरौली थाना क्षेत्र के नरहरगढ़ मठ मजरा ऊंचगांव में शुक्रवार को एक सात साल की बच्ची की दवा खाने के कुछ देर बाद मौत हो गई। बच्ची की मां करिश्मा ने कठौरा के हमजा मेडिकल स्टोर पर बैठे डॉक्टर जावेद पर गलत दवा देने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कमरौली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम बनाई है। करिश्मा के मुताबिक, शुक्रवार सुबह उनकी बेटी सौम्यी को बुखार था। वह उसे लेकर कठौरा स्थित हमजा मेडिकल स्टोर पहुंचीं और डॉक्टर जावेद से दवा ली। नाक से झाग आने लगा सुबह करीब आठ बजे वह बच्ची को लेकर घर लौटीं। करीब 10 बजे दवा देने के कुछ देर बाद सौम्यी की हालत अचानक बिगड़ने लगी और उसकी नाक से झाग आने लगा। परिजन उसे तुरंत डॉक्टर जावेद के पास ले गए। आरोप है कि डॉक्टर ने बच्ची को सूर्या अस्पताल ले जाकर भर्ती कराने की सलाह दी। कुछ ही मिनटों में बच्ची ने दम तोड़ दिया परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि कुछ ही मिनटों में बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद मां करिश्मा ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि गलत दवा और सही इलाज न मिलने के कारण उनकी बेटी की जान गई। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच के लिए तीन सदस्यों की टीम बनाई गई है। टीम की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में तेज धूप के साथ उमस:20 सितंबर तक बूंदाबांदी के आसार;2CM की रफ्तार से घट रहा जलस्तर
    Next Article
    चचेरे भाइयों में विवाद, दंपति पर सरिया से हमला:सड़क पर पंप सेट खड़ा करने को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment