Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बालों की विग लगाकर ‘आई लव यू’ गाना गाता है:लखनऊ ने युवती ने पड़ोसी अंकल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप; विरोध करने पर बोला, कुत्ता छोड़ दूंगा

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गाजीपुर इलाके में एक अजीबोगरीब तरीके से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि वह बालों की विग लगाकर उसे देखकर आई लव यू गाना गाता और अश्लील इशारे करता है। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कुत्ता छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इस मामले में गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता निरमा सिंह ने बताया कि 8 मार्च की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर की छत पर पहुंची थी। तभी पड़ोस में रहने वाला अवनीश बालों की विग लगाकर छत पर आया और उसे देखकर गाना गाने लगा। साथ ही आपत्तिजनक इशारे कर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने के लिए जब वह आरोपी के घर पहुंची, तो पत्नी सिम्मी और अवनीश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों ने उसे जान से मारने और कुत्ता छोड़ने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि सिम्मी ने खुद को सपा नेता और वकील बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। गाजीपुर थाने में तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान:आज तेज धूप में 18 किमी प्रति घंटा से हवा चल रही
    Next Article
    UP कालेज छात्र के हत्यारोपी का इलाज कराने का आदेश:कोर्ट ने जेल अधीक्षक को एक्सरे और इलाज का दिया निर्देश, 21 मार्च से जेल में है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment