Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘बोलो सरारा…’ पर खूब थिरकीं लखनऊ मेयर:फूलों की होली, महिला पार्षदों-अफसरों के साथ किया डांस; नेताओं का लगा जमावड़ा

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल ने होली मिलन समारोह में जमकर फूलों की होली खेली। वह ‘बोलो सरारा…’ गाने पर जमकर थिरकीं। अपने कैंप कार्यालय पर होली मिलन समारोह को एंजॉय कर रही थीं। उन्होंने महिला पार्षदों-अफसरों के साथ काफी देर तक डांस किया। मेयर ने महिलाओं के साथ होली का जश्न मनाते हुए डांस किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों और जनसमूह ने फूलों की वर्षा के बीच पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद लिया। वातावरण पूरी तरह से रंग, उमंग और उत्सव के रंगों में रंगा हुआ नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। 3 तस्वीरें देखिए- बरसाने की होली पर थिरके लोग कार्यक्रम के दौरान मंच से बरसाने की प्रसिद्ध होली की झलक भी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं का सुंदर मंचन किया। राधा-कृष्ण की झांकियों और भक्ति गीतों के साथ प्रस्तुत की गई इस सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और पूरे वातावरण में ब्रज की होली की झलक दिखाई दी। गुलाल लगाकर दी शुभकामना इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी और समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सुषमा खर्कवाल ने सभी अतिथियों और शहरवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में खुशहाली, सकारात्मकता और मेल-मिलाप का संदेश देता है। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, बृजलाल, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा , विधायक डॉ. नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, विधायक जय देवी, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और नगर आयुक्त गौरव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड:महराजगंज में दहेज का सामान लेने गई थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    गाजियाबाद के गर्व गर्ग की UPSC में 192 वीं रैंक:बोले-रात में 7-8 घंटे पढ़ाई करते थे, तीसरे अटैम्प्ट में सफलता मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment