Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिलग्राम के अख्तियारपुर गांव में भीषण आग:पांच घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    बिलग्राम क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में अज्ञात कारणों से गुरुवार को भीषण आग लग गई, जिससे पांच घर जलकर राख हो गए। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते घरों में रखा सामान, अनाज, कपड़े और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण काबू पाना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी बिलग्राम एन राम ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर ठगों के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़:एक करोड़ कीमत के 11,605 पुराने मोबाइल फोन बरामद, डीजीपी ने दिया एक लाख का इनाम
    Next Article
    लखनऊ में 20 LPG गैस गोदाम पर छापेमारी:अवैध रिफिलिंग करते गैस हॉकर को पकड़ा, सिलेंडर सप्लाई सिस्टम चेक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment