Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बालाजी शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम:मुजफ्फरनगर में 1000 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, ट्रैफिक डायवर्जन

    2 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए शहर भर में लगभग एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए शामली और सहारनपुर से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।पूरी शोभायात्रा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जा रही है। विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पास है। उनके नेतृत्व में एसपी देहात, एसपी क्राइम, एएसपी और सीओ स्तर के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पुलिस ने शोभायात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया है। आयोजकों के साथ बैठकें कर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, शोभायात्रा 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे श्री बालाजी धाम मंदिर, भारतीय कॉलोनी से शुरू होगी। यह नवीन मंडी स्थल, कुकड़ा, मुनीम कॉलोनी, जैन कन्या इंटर कॉलेज, बड़ा डाकखाना, गऊशाला रोड, नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी, पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिंदल बाजार, मेहता क्लब, वकील रोड, बड़ी धर्मशाला चौराहा, भोपा पुल, मलवीय चौक, अंसारी रोड, मोती महल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, थाना सिविल लाइन, गांधी कॉलोनी, लाल द्वारा मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी। इन मार्गों पर शोभायात्रा के दौरान आवश्यकतानुसार यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे शोभायात्रा के दौरान बताए गए मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शोभायात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए हर स्तर पर निगरानी और समन्वय बनाए रखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान मांग रहे गंगा किनारे फोरलेन बांध:कटान रोकने और विकास के लिए SDM से मिले
    Next Article
    हरदोई में युवती का दोबारा अपहरण, चार पर केस:9 फरवरी को भी हुई थी घटना, पहले भी जेवर लेकर गायब हुई, आरोपियों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment