Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोलेरो ने डिवाइडर पर चढ़कर सो रहे मजदूर को रौंदा:लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी से हादसा; ACMO बचे, लहराकर सीधी हुई गाड़ी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडंबा इलाके में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे डिवाइडर पर सो रहे एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का सिर फटने से उसकी जान नहीं बची। वह उसी जगह पर रहता था। जानकारी के अनुसार, बुलेरो स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर चल रही है। रात में ACMO को बैठाकर ड्राइवर खुर्रमनगर की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ जा रहा था। रात करीब 11 बजे ड्राइवर अचानक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर पर जा चढ़ी। सो रहा मजदूर उसके नीचे फंस गया। गाड़ी के नीचे फंसा, सिर फटा टक्कर के बाद मजदूर गाड़ी के नीचे कुछ दूरी तक घिसटता चला गया, जिससे उसका सिर फट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तेज रफ्तार के कारण बुलेरो भी सड़क पर लहराने लगी थी। कुछ दूर चलकर गाड़ी बैलेंस हो गई और पलटने से बच गई। उसके दोनों सवारों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि बुलेरो में बलरामपुर अस्पताल के ACMO अजय शुक्ला सवार थे। हादसे में वह सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना राहगीरों ने तुरंत 112 नंबर पर दी। पुलिस ने मजदूर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बोलेरो को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस को उसके पास से कुछ कपड़े और सामान मिले हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह अक्सर डिवाइडर पर ही सोता था और वहीं पर खाना भी बनाता था। पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगा ILS सिस्टम:कोहरे में सुरक्षित लैंडिंग हो पाएगी, पायलटों को मदद मिलेगी
    Next Article
    जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, हत्या के दो आरोपी घायल:संयुक्त टीम ने तमंचा, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment