Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में बुजुर्ग की बल्ला-स्टम्प से हत्या:पुलिस ने 48 घंटे में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पानी की पाइप को लेकर हुआ था विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग निजामुद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कथित तौर पर पानी की पाइप को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग को क्रिकेट बैट और स्टम्प से पीट-पीटकर मार डाला था। यह घटना पिपरा याकूब बभनी गांव में हुई। 4 अप्रैल को मृतक के भाई सलीम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके भाई निजामुद्दीन को अकरम खां और उसके तीन अन्य साथियों ने खेत में पानी की पाइप को लेकर हुए विवाद के दौरान बैट और स्टम्प से पीटकर मार डाला। हत्या में प्रयुक्त क्रिकेट बैट और स्टम्प बरामद मामले की गंभीरता को देखते हुए, बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान जुटाए गए सबूतों और घटनास्थल से मिली सामग्री के आधार पर पुलिस ने आज चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त क्रिकेट बैट और स्टम्प भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अकरम खां पुत्र लल्लन खां, सलमान खां पुत्र अनवार खां, शमसुद्दीन खां पुत्र बदरूजमा और अनवार पुत्र शमशुद्दीन के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह और उपनिरीक्षक मूलचंद शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरदार स्वीट्स के तीन मंजिल गोदाम में आग लगी:सहारनपुर संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियां नहीं पहुंची, लोगों की मदद से पाया काबू
    Next Article
    प्रतापगढ़ में युवक की गला घोंटकर हत्या:पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश, प्रेम-प्रसंग में पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment