Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में जनगणना-2027 का प्रशिक्षण शुरू:7 मई से नागरिक कर सकेंगे अपनी स्वगणना ऑनलाइन

    11 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में भारत की जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' के लिए जनपद की तीनों तहसीलों में प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस बार नागरिक 7 मई से 21 मई 2026 तक 'स्वगणना' के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। सीएमएस इंटर कॉलेज, बलरामपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने पहले दिन उपस्थित प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह देश की विकास योजनाओं की मजबूत नींव है। उन्होंने इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस जनगणना में 'स्वगणना' की नई सुविधा भी शुरू की गई है। यह सुविधा 7 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी, जिससे नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों को इस सुविधा के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। नजदीकी क्षेत्रों में ही कार्यक्षेत्र आवंटित किया जाए प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना प्रपत्रों की बारीकियां, डेटा संग्रहण की आधुनिक तकनीक, डिजिटल उपकरणों का उपयोग और सत्यापन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अभ्यास सत्रों के माध्यम से उनकी समझ का परीक्षण भी किया गया, ताकि फील्ड कार्य के दौरान कोई समस्या न हो। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को उनके नजदीकी क्षेत्रों में ही कार्यक्षेत्र आवंटित किया जाए, ताकि कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूरा हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न बैचों में आयोजित किया जा रहा है। तहसील उतरौला और तुलसीपुर के प्रशिक्षणार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। इस अवसर पर एसडीएम बलरामपुर हेमंत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षकगण और जनगणना से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे ट्रैक पर पथराव, हादसों पर सख्त चेतावनी:जीआरपी-आरपीएफ ने गांवों में चलाया जागरूकता अभियान
    Next Article
    गाजियाबाद में यूपी बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट:10 वीं में 28,574 परीक्षार्थियों ने लिया भाग, अयान ने जिला टॉप किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment