Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में नाबालिग लड़कियों के अपहरण के 2 आरोपी गिरफ्तार:अलग-अलग दर्ज है केस, पुलिस ने जेल भेजा

    4 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में नाबालिग लड़कियों के अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई कोतवाली देहात पुलिस द्वारा की गई। पहला मामला 22 मार्च 2026 का है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, 29 मार्च को उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव और उनकी टीम ने वांछित आरोपी दीपनरायन चौहान उर्फ राजा को ग्राम सिरसिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया। दूसरा मामला काशीराम आवास सिरसिया से संबंधित है। यहां भी 22 मार्च को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने उसी दिन त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंकू कुमार को बलरामपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे भी न्यायालय में पेश किया गया। दोनों मामलों में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में कल्याण सिंह, अवंतीबाई लोधी की प्रतिमाओं का अनावरण:साक्षी महाराज ने किया लोकार्पण, राजवीर सिंह को गदा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया
    Next Article
    मुश्किलों भरी है अयोध्या के श्मशान घाट की राह:जलभराव, फिससल और असमतल जमीन के कारण चोटिल हो रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment