Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में पंचायत सचिव निलंबित:वित्तीय अनियमितता और अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में पंचायत सचिव प्रमोद कुमार सिंह को वित्तीय अनियमितता, अनुशासनहीनता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया उपाध्याय ने की है। डीपीआरओ के मुताबिक, निलंबित सचिव जीरो पावर्टी शिविर में लगातार अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निर्देशों की अनदेखी करते हुए अपनी योगदान आख्या भी प्रस्तुत नहीं की। उन पर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने और जनहित योजनाओं के प्रति लापरवाही बरतने का भी आरोप है। सचिव ने सीडीओ द्वारा जारी स्पष्टीकरण नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया। उन्हें 17 सितंबर 2025 से डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध किया गया था, लेकिन इसके बावजूद उनकी लगातार अनुपस्थिति दर्ज की गई। इन सभी गंभीर अनियमितताओं और कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के मद्देनजर यह निलंबन कार्रवाई की गई है। निलंबित सचिव को अब एडीओ पंचायत कार्यालय, बलरामपुर से संबद्ध किया गया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलालपुर में स्कूल बस पलटी:स्कूटी सवार महिला को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला
    Next Article
    फिरोजाबाद में लाठी-डंडों से मारपीट का VIDEO:प्लॉट की नींव भरने को कर हुआ विवाद, आरोपियों ने सड़क पर पीटा; 6 लोगों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment