Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में राप्ती नदी में डूबे दो बच्चे:एक किशोरी का शव डेढ़ किलोमीटर दूर मिला, दूसरे की तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में राप्ती नदी में डूबने से दो बच्चों में से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक बालक अभी भी लापता है। यह घटना बेनीजोत गांव में हुई, जहां 14 साल की किशोरी और 6 साल का बच्चा नदी में नहाने गए थे। घटना बेनीजोत गांव की है। महेश शुक्ल के बेटे शनि (6 ) और चंदन शुक्ल की बेटी रोशी उर्फ हिमानी (14) अपने बड़े पिता दिलीप शुक्ल के साथ घूमने गए थे। लौटते समय वे नदी किनारे नहाने लगे और फिसलन के कारण गहरे पानी में बह गए। डेढ़ किलोमीटर दूर मिला किशोरी का शव घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत नदी किनारे पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद किशोरी रोशी का शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बेल्हा गांव के पास मिला। बालक शनि की तलाश अभी भी जारी है। बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस इस हादसे से दोनों परिवारों में दुख का माहौल है। रोशी के पिता चंदन शुक्ल एमएलके पीजी कॉलेज में कार्यरत हैं और ढाबा भी चलाते हैं। वहीं, शनि के पिता महेश शुक्ल इंदौर में सिलाई का काम करते हैं और कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। दोनों परिवार अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं। कोतवाली देहात पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन लापता बालक की तलाश में जुटे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में युवती का डेबिट कार्ड बदलकर, 39 हजार निकाले:ATM से रुपए निकालते समय आरोपी CCTV में कैद, FIR
    Next Article
    प्रयागराज में आंधी-बारिश के बाद निकली तेज धूप:फिर बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment