Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर बाईपास हादसे में महिला की मौत, पति-बेटा घायल:टी-प्वाइंट पर ट्रक ने मोपेड को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

    9 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर बाईपास पर सोमवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। खुर्जा बाईपास टी-प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोपेड सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और 7 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जनपद अलीगढ़ के थाना पिसावा अंतर्गत ग्राम चिति निवासी अजयवीर अपनी पत्नी पूजा (38 वर्ष) और 7 वर्षीय बेटे के साथ मोपेड पर सवार होकर बुलंदशहर की ओर जा रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे जब वे बुलंदशहर बाईपास टी-प्वाइंट पर पहुँचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूजा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। अजयवीर और उनका मासूम बच्चा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश जारी है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर बाईपास पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टी-प्वाइंट पर यातायात नियमों की अनदेखी और भारी वाहनों की अनियंत्रित गति अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती है। घायलों का उपचार जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सपा का पीडीए सद्भावना सम्मेलन आयोजित:सांसद रुचि वीरा बोलीं- महिलाओं को केवल आरक्षण देना पर्याप्त नहीं है
    Next Article
    IPL में गुजरात Vs मुंबई मैच:रबाडा ने GT को पावरप्ले में दूसरा विकेट दिलाया, दानिश के बाद डी कॉक आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment