Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 503 मीट्रिक टन मिलावटी दूध जब्त:5.75 करोड़ के दुग्ध उत्पाद पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

    4 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटी दूध और दुग्ध उत्पादों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। आयुक्त के निर्देश पर गठित प्रदेश स्तरीय विशेष प्रवर्तन टीमों ने जिले की प्रमुख दुग्ध निर्माण इकाइयों और अवशीतन केंद्रों पर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अभियान के तहत बुलंदशहर में कुल 35 इकाइयों की जांच की गई और 112 नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इनमें साफ-सफाई का निम्न स्तर, दुग्ध क्रय से संबंधित अभिलेखों का अभाव और पुराने उत्पादों को नई तारीख के साथ दोबारा पैक करने के प्रमाण शामिल हैं। लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया जारी कार्रवाई के दौरान 503.5 मीट्रिक टन दूध और दुग्ध उत्पाद जब्त किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 5.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई जनपद में मिलावटखोरी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक है। खाद्य विभाग ने इन अनियमितताओं को गंभीरता से लिया है और कई इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित इकाइयों के लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया जारी है, जबकि कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांडी विधायक प्रभाष को 69 प्रतिशत जनता ने नकारा:भाजपा पहली पसंद, सपा से ऊषा वर्मा पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा के मजबूत कैंडिडेट को जानिए
    Next Article
    दहेज हत्या मामले में पति को 8 साल की सजा:आजमगढ़ में गला दबाकर मारा था, आठ गवाहों ने दी गवाही; सास बरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment