Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में चुनावी माहौल गरम:बड़े दलों के दावेदार सामने, BJP, SP, BSP और कांग्रेस सक्रिय

    3 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर विधानसभा सीट पर आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार करना शुरू कर दिया है। इस सूची में कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं, जो अपनी पार्टी में मजबूत पकड़ रखते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से चार प्रमुख नाम सामने आए हैं। इनमें वर्तमान विधायक प्रदीप चौधरी शामिल हैं, जो पूर्व में बुलंदशहर के जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं और भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार से नेताओं को जेल भिजवाने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। डॉ. अंतुल तेवतिया, जो वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से उनके अच्छे संबंध हैं, भी दावेदारों में से एक हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, जिनकी संगठन में अच्छी पकड़ है, और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल भी इस दौड़ में शामिल हैं। हिमांशु मित्तल बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल के पति हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े होने के साथ-साथ पार्टी हाईकमान से सीधे संपर्क में हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से भी चार नाम चर्चा में हैं। सपा के जिलाध्यक्ष मतलूब अली, जिन्हें अखिलेश यादव के करीबियों में गिना जाता है, एक मजबूत दावेदार हैं। जिला पंचायत सदस्य रहे युवा नेता दीपक चौधरी, जो जमीन से जुड़े हुए हैं और कई बड़े आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं, भी सूची में हैं। सपा के दिग्गज नेता निशांत बालियान, जो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से सीधे जुड़े हुए हैं और जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं, भी संभावित उम्मीदवार हैं। दो बार के बाहुबली सपा विधायक गुड्डू पंडित का नाम भी सामने आया है। लंबे समय से पार्टी से जुड़े उन्हें बीडीसी अपहरण कांड में मायावती के कार्यकाल में जेल जाना पड़ा था, और पिछले चुनाव में उनका पर्चा निरस्त हो गया था। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से प्यारे लाल जाटव और आसिफ गाजी प्रमुख दावेदार हैं। प्यारे लाल जाटव पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष हैं और लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं, जिनकी संगठन में अच्छी पकड़ है। आसिफ गाजी बुलंदशहर के चर्चित चेहरों में से एक हैं, जिनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुकी हैं। इस बार वे खुद टिकट के मजबूत दावेदार हैं। कांग्रेस पार्टी से जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और युवा नेता मनीष चतुर्वेदी के नाम सामने आए हैं। जियाउर्रहमान ने पिछला चुनाव शिकारपुर विधानसभा से लड़ा था और वे प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। मनीष चतुर्वेदी पार्टी के युवा चेहरों में से एक हैं, जिनकी युवाओं में अच्छी पकड़ है और वे एनएसयूआई में भी काम कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 48 गेहूं क्रय केंद्र, MSP ₹2585:अपर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को दिए निर्देश, 30 मार्च से खरीद शुरू
    Next Article
    जिलाध्यक्ष के विरोध के बावजूद गजेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष बने:मुरादाबाद में अपराधी बताकर खारिज की थी दावेदारी, रामवीर की पैरवी से मिली एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment