Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट:आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक महिला के परिवार को दुकान पर हुई छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ा। आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले दुकान पर अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़िता के अनुसार, यह घटना 27 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे हुई। उस समय उसकी बेटी दुकान पर बैठी थी। मोहल्ले का मुजाहिद पुत्र यूनुस अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और दुकान पर बैठी लड़की के साथ अश्लील इशारे करने लगा। मना करने पर दोनों ने कथित तौर पर शराब के नशे में लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।शोर सुनकर महिला, उसका पति और पुत्र मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद मुजाहिद ने गाली-गलौज करते हुए उनके बेटे पर हमला कर दिया। किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया।हालांकि, थोड़ी देर बाद मुजाहिद अपने साथियों, जिनमें यूनुस और फरमान शामिल थे, के साथ लाठी-डंडे लेकर वापस आ गया। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला, उसके पति और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में महिला का पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़िता का कहना है कि जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने और बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रात में हजारों शिया सड़क पर उतरे:प्रदर्शन की BJP विधायक ने की निंदा; सपा नेता बोले- जोश में होश न खोएं
    Next Article
    आंखें खराब करने में लाइसेंस निरस्त हुआ:कार्रवाई से बचाने के नाम पर हास्पिटल संचालक से 15 लाख ठगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment