Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में कुट्टू के आटे के सैंपल में मिला फंगस:नवरात्रि में 50 से अधिक लोग की बिगड़ी थी तबीयत

    9 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में 20 मार्च को कुट्टू का आटा खाने से 50 से अधिक लोगों के बीमार होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में कुट्टू के सैंपल में खतरनाक फंगस (एफलोटॉक्सिन) की पुष्टि हुई है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। दरअसल, कुछ दिन पहले कुट्टू का आटा खाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान मंडी फतहगंज स्थित सप्लायर उमेश चंद एंड संस से कुट्टू का सैंपल लिया गया। जिसमें फंगस पाया गया। बताया जा रहा है कि इसी प्रतिष्ठान से पूरे जिले में कुट्टू की सप्लाई की गई थी। करीब 3.5 क्विंटल कुट्टू जब्त खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 3.5 क्विंटल कुट्टू जब्त किया। इसके अलावा के अन्य प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच में स्याना रोड स्थित मधुसूदन ट्रेडिंग कंपनी, अनूपशहर के वासु किराना स्टोर और धमेडा अड्डा स्थित लोधी प्रोविजन स्टोर के सैंपलों में भी गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां पाई गईं। इसके बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें खाद्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में भाजपा का नारी सम्मेलन, मजबूत होगा लोकतंत्र:कृपाशंकर ने कहा- भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर लगातार काम किया
    Next Article
    गोंडा गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग:इनवर्टर से निकली चिंगारी हुआ हादसा, दीवार गिरी, 3 लोग झुलसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment