Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में सार्वजनिक शौचालय बना 'जूस कॉर्नर':दुकान पर भगवान की तस्वीर, श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत

    3 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर की खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध नवदुर्गा शक्ति मंदिर (खुर्जा वाली मैया) के सामने एक सार्वजनिक शौचालय में 'पीके जूस कॉर्नर' का संचालन किया जा रहा था। इस मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब दुकान के बोर्ड पर भगवान भोलेनाथ की तस्वीर भी लगाई गई थी। यह घटना नवरात्र के पावन अवसर पर सामने आई है, जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुँच रहे हैं। एक ओर भक्त भक्ति भाव में लीन हैं, वहीं दूसरी ओर शौचालय जैसी जगह पर खाद्य पदार्थ बेचे जाने और वहाँ आराध्य देव की तस्वीर लगाए जाने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। स्थानीय निवासी घनेन्द्र चौहान, पवन सारन और चंद्रशेन ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे देवी-देवताओं का घोर अपमान बताया और कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शौचालय परिसर में खाने-पीने की दुकान खुलना न केवल स्वच्छता मानकों का उल्लंघन है, बल्कि धार्मिक मर्यादाओं के भी विपरीत है। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों ने जूस कॉर्नर संचालक और मेला प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नवदुर्गा शक्ति मंदिर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में आकाशीय बिजली गिरी:किसान की मौत, मवेशियों को लेकर खेत गया था
    Next Article
    ललितपुर में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान:डीएम ने तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, SDM की टीम करेगी सर्वे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment