Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, तीन साल पहले हुई थी शादी

    4 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। सिकंदराबाद तहसील के ककोड थाना क्षेत्र के ग्राम वैलाना में 16 अप्रैल की सुबह आकाश (25) नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आकाश, नेपाल सिंह के पुत्र थे और उनकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी। वह एक बच्ची के पिता थे। आकाश अपने माता-पिता, बड़े भाई और पत्नी के साथ रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच आकाश का अपने बड़े भाई से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उनका अपनी पत्नी से भी विवाद हो गया। इस घटना से आहत होकर आकाश के बड़े भाई ने भी फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने उन्हें बचा लिया। कुछ समय बाद आकाश ने फांसी लगा ली। परिजनों को इस बात की जानकारी काफी देर बाद हुई। आकाश को फंदे से उतारकर ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने आकाश का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव वैलाना में रीति-रिवाजों के साथ किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11वीं में फेल होने के बाद छात्र ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा 'गुडबाय एवरीवन', गलती हो गई तो माफ करना
    Next Article
    जालौन पुलिस ने 680 किलो मादक पदार्थ नष्ट किए:कोर्ट के आदेश पर ऑपरेशन दहन के तहत निस्तारण की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment