Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर नुमाइश में सजी काव्य की महफिल:शम्भू शिखर ने हंसाया, हरिओम पंवार ने जगाया देशभक्ति का जज्बा

    1 hour ago

    2

    0

    बुलंदशहर में जिला प्रदर्शनी (नुमाइश) के तहत आयोजित कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य और भावपूर्ण कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में काव्य की सरिता बहती रही और पंडाल में मौजूद श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि शम्भू शिखर ने अपनी हास्य-व्यंग्य से भरपूर रचनाओं के जरिए समाज की विसंगतियों पर तीखा लेकिन मनोरंजक प्रहार किया। उनकी प्रस्तुति पर श्रोता लगातार ठहाके लगाते रहे। उनकी पंक्तियां, “हंसते-हंसते सच कह देना ही मेरा अंदाज है” सुनते ही पूरा पंडाल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। हरिओम पंवार की कविता पर गूंजे भारत माता के जयकारे ओज के प्रखर कवि डॉ. हरिओम पंवार ने मंच से देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता सुनाकर माहौल को ऊर्जा से भर दिया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति का जज्बा जगा दिया। जब उन्होंने कहा- “जो देश के काम न आए, वो जीवन किस काम का” तो पूरा पंडाल ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। भावपूर्ण रचनाओं ने श्रोताओं को किया भाव-विभोर कवि सम्मेलन में स्वयं श्रीवास्तव ने अपनी संवेदनशील और भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं के दिलों को छू लिया। उनकी कविताओं में जीवन के विविध रंग, रिश्तों की गर्माहट और मानवीय संवेदनाओं की गहराई साफ झलकती नजर आई। उनकी प्रस्तुति के दौरान कई श्रोता भाव-विभोर होते दिखे। हास्य, श्रृंगार और वीर रस से सजा मंच सम्मेलन में अन्य कवियों ने भी श्रृंगार, हास्य, वीर और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया। एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा और कार्यक्रम लगातार जीवंत बना रहा। आयोजन समिति ने कवियों का किया सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और देर रात तक काव्य रस का आनंद लेते रहे। अंत में आयोजन समिति की ओर से सभी आमंत्रित कवियों का सम्मान किया गया और सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खीरी में स्कूली वाहनों के लिए नया पोर्टल लॉन्च:डेटा दर्ज अनिवार्य, नियम तोड़ने पर स्कूल मान्यता रद्द होगी
    Next Article
    गाजीपुर में पिकअप को टक्कर मारकर नदी में ट्रेलर गिरा:हमीद सेतु पर पर सब्जी लदी पिकअप भी पलटी, चालक-खलासी और वाहन की सर्च ऑपरेशन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment