Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर, तीन आरोपी अरेस्ट:पूर्व विधायक पहुंचे मृतकों के घर, आरोपियों के परिजन नजरबंद

    2 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल हत्याकांड के बाद मृतकों के घरों पर जहां मातम पसरा है तो वहीं आरोपियों के घरों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों के आंसू सूख चुके हैं तो वहीं आरोपियों के परिजन पूरी तरह नजरबंद हैं। कोई भी सामने आकर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। वहीं अब तक पूरे मामले में मयंक सैनी के अलावा रूपेश सैनी और नरेश उर्फ देवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह सोमवार को मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपियों को इस कृत्य की कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हत्याकांड के आरोपी मयंक सैनी के ताऊ राजकुमार सैनी की मृत्यु 15 अप्रैल को हो गई थी। आज राजकुमार सैनी की तेहरवीं होनी थी, लेकिन इस हत्याकांड के बाद तेहरवीं का आयोजन भी रद्द कर दिया गया। इस हत्याकांड में यदि कोई सबसे बड़ी बात रही तो वह यह थी कि मृतक और आरोपी एक ही जाति से ताल्लुक रखते थे। ट्रिपल हत्याकांड के आरोपी और मृतक एक जाति के होने से खुर्जा में बवाल होने से बच गया। यदि मृतक और आरोपियों की जाति या धर्म अलग अलग होता तो खुर्जा में बड़ा बवाल हो सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस सदर सीट पर सपा से बृजमोहन राही पहली पसंद:बसपा से दिनेश देशमुख पसंदीदा, विधायक अंजुला सिंह का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर से जनता नाराज:61% लोग बोले- टिकट न मिले, 77% लोगों की पसंद सपा के महाराज धनगर, जानिए कांग्रेस- बसपा का हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment